News APP

NewsApp (Free)

Read news as it happens
Download NewsApp

Available on  gplay

This article was first published 4 years ago
Rediff.com  » Movies » बॉलीवुड की इस साल की 10 सबसे बड़ी हिट्स

बॉलीवुड की इस साल की 10 सबसे बड़ी हिट्स

By जोगिंदर टुटेजा
July 05, 2019 08:29 IST
Get Rediff News in your Inbox:

साल के पहले छः महीनों में कुछ फिल्मों ने बड़ी सफलता हासिल की तो कुछ बुरी तरह पिट गयीं

इनमें से कुछ फिल्मों के सफल होने का पहले से अंदाज़ा था, जबकि कुछ फिल्में सरप्राइज़ हिट्स साबित हुईं।

जोगिंदर टुटेजा ने 2019 की अब तक की 10 सबसे बड़ी हिट्स पर नज़र डाली।

 

कबीर सिंह

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 180 करोड़ (गिनती अभी जारी है)

Kabir Singh

कबीर सिंह  साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।

इसने शाहिद कपूर को उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी और धमाकेदार पहला वीकेंड हासिल करने वाली गिनी-चुनी ए-रेटेड फिल्मों में से एक बन गयी।

यह बॉक्स ऑफ़िस पर टिक गयी और जल्द ही रु 200 करोड़ के आँकड़े को छू लेगी।

इसकी कुल कमाई रु 275 करोड़ तक जाने का अनुमान है।

 

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 244.20 करोड़

Uri: The surgical strike

50 करोड़ से कम बजट में बनी उरी को 10 करोड़ से कम की ओपनिंग मिली थी।

लेकिन बाद में इसने शानदार रफ़्तार पकड़ी और बॉक्स ऑफ़िस पर कई ऊंचाइयों को हासिल किया।

आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट की गयी इस युद्ध पर आधारित फिल्म में विकी कौशल का अभिनय लाजवाब रहा।

 

भारत

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 215.00 करोड़

Bharat

सलमान ख़ान की इस ईद रिलीज़ के रु. 300 करोड़ के क्लब में कदम रखने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह पीछे रह गयी।

ऐसा लगा कि अली अब्बास ज़फ़र द्वारा डायरेक्ट की गयी, सिर्फ पाँच दिनों में रु 150 करोड़ पार करने वाली इस फिल्म से दर्शक जल्द ही ऊब गये।

 

केसरी

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 154.41 करोड़

Kesri

रु 200 करोड़ क्लब की दावेदार केसरी  डायरेक्टर अनुराग सिंह की एक दमदार फिल्म थी।

दर्शकों को फिल्म पसंद आयी और क्रिटिक्स ने भी इसे हरी झंडी दिखाई।

 

टोटल धमाल

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु. 154.23 करोड़

Total Dhamaal

यह भी एक फैमिली इंटरटेनर थी, जो आसानी से अजय देवगन की गोलमाल अगेन  की तरह रु 200 करोड़ के क्लब में पाँव जमा सकती थी।

इस मल्टी-स्टारर को सभी से तारीफ़ मिली और यह एक अच्छी हिट साबित हुई।

सैटेलाइट पर रिलीज़ होने के बाद इसने ज़्यादा दर्शकों को अपनी ओर खींचा।

 

गली बॉय

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 140 करोड़

Gully Boy

ज़ोया अख़्तर की गली बॉय  रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच की कोई घिसी-पिटी प्रेम कहानी नहीं थी, बल्कि इसकी ख़ूबसूरत कहानी और मज़ेदार म्यूज़िक से दर्शकों को प्यार हो गया।

 

दे दे प्यार दे

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 103.50 करोड़

De de pyar de

अजय देवगन की दे दे प्यार दे  को और भी ज़्यादा कमाई मिलनी चाहिये थी, इसलिये इसे उम्मीद से कम ओपनिंग मिलना हैरानी की बात थी।

इसका लोगों के मुंह से अच्छा प्रचार हुआ, जिसके कारण फिल्म थिएटर्स में बनी रही और दर्शकों को खींचती रही।

 

लुका छुप्पी

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 95 करोड़

Luka Chuppi

लुका छुप्पी  को दर्शकों से मिला प्यार फिल्म की सफलता के लिये काफ़ी रहा।

कार्तिक आर्यन और कृति सनन की यह फिल्म रु 100 करोड़ के आँकड़े को छूते-छूते रह गयी।

 

मणिकर्णिका

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 92.19 करोड़

Manikarnika

कंगना रानावत की यह ऐतिहासिक प्रेम गाथा 2019 की टॉप 10 हिट्स में एकमात्र महिला-केंद्रित फिल्म है।

इस फिल्म का प्रचार एक महान कलाकृति के रूप में किया जा रहा था, लेकिन नतीजे उम्मीदों से पीछे रह गये। फिर भी इसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छे पैसे बनाने जितना मनोरंजन तो दर्शकों को दिया ही।

 

बदला

बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: रु 87.99 करोड़

Badla

बड़े नतीजे हासिल करने वाली एक छोटी फिल्म।

बदला 2019 की एक और ऐसी सफल फिल्म है, जो लोगों के मुंह से हुए प्रचार के बाद आगे बढ़ती गयी।

अगर मुनाफ़े की बात की जाये, तो सुजॉय घोष द्वारा डायरेक्ट की गयी बदला  सस्पेंस मूवीज़ में से सबसे बड़ी हिट रही।

रिडिफ़ रीव्यू

Get Rediff News in your Inbox:
जोगिंदर टुटेजा
Related News: 1