Rediff.com« Back to articlePrint this article

एक नज़र, सबसे हॉट साउथ ऐक्टर्स पर...

Last updated on: August 08, 2019 16:34 IST

साउथ की रीमेक्स के इस दौर में, चार मुख्य दक्षिणी राज्यों के अभिनेता सभी की निगाहें अपनी ओर खींच रहे हैं।

हिंदी में डब की हुई उनकी फिल्मों के देश भर में देखे जाने के कारण उनकी लोकप्रियता और भी ज़्यादा बढ़ी है।

जोगिंदर टुटेजा लेकर आये हैं देश भर के दर्शकों का दिल जीतने वाले 10 सबसे हॉट साउथ ऐक्टर्स की एक लिस्ट।

विजय देवराकोन्डा

Kind courtesy Vijay Deverakonda/Instagram

फोटोग्राफ: Vijay Deverakonda/Instagram के सौजन्य से

कुछ अच्छी फिल्मों के बाद अर्जुन रेड्डी  ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

इस फिल्म की रीमेक, यानि कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह  के आने के बाद देवेराकोन्डा की लोकप्रियता और भी बढ़ गयी।

करन जोहर ने उनकी नयी फिल्म, डियर कॉमरेड  के राइट्स ख़रीद लिये हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार देवेराकोन्डा इसकी भी रीमेक में नहीं दिखाई देंगे -- उन्होंने कबीर सिंह  की रीमेक में काम करने से भी मना कर दिया था।

तो फिर हम सुपरहॉट विजय का बॉलीवुड डेब्यू कब देख पायेंगे?

 

महेश बाबू

Kind courtesy Mahesh Babu/Instagram

फोटोग्राफ: Mahesh Babu/Instagram के सौजन्य से

सदाबहार महेश बाबू को साउथ का अनिल कपूर कहा जा सकता है।

दो दशक पहले तेलुगू सिनेमा में कदम रखने के बाद भी उनकी उम्र मानो बढ़ी ही न हो।

अपने लड़कपन वाले लुक के बावजूद वे अक्सर धमाकेदार ड्रामा और ऐक्शन में काम करते रहते हैं।

 

आर्य

Kind courtesy Arya/Instagram

फोटोग्राफ: Arya/Instagram के सौजन्य से

भले ही उन्होंने अभी तक कोई हिंदी फिल्म न की हो, लेकिन देश भर के दर्शक उन्हें जानते हैं, क्योंकि उनकी डब्ड फिल्में ऑनलाइन और टेलीविज़न चैनलों पर उपलब्ध हैं।

उनकी ख़ूबसूरती उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है।

 

अल्लू अर्जुन

Kind courtesy Allu Arjun/Instagram

फोटोग्राफ: Allu Arjun/Instagram के सौजन्य से

अल्लू अर्जुन एक और ऐसे सितारे हैं, जो बॉलीवुड में कभी भी कदम न रखने के बावजूद देश भर में मशहूर हैं।

36 साल के होने के बावजूद वह काफी छोटे लगते हैं।

उनका दमदार व्यक्तित्व और अंदाज़ उन्हें हर तरह की फिल्म के लिये पहली पसंद बना देता है।

 

दलकेर सलमान

Kind courtesy Dulquer Salmaan/Instagram

फोटोग्राफ: Dulquer Salmaan/Instagram के सौजन्य से

दलकेर की बॉलीवुड डेब्यू कारवाँ  तो अपनी छाप नहीं छोड़ पाई, लेकिन सोनम कपूर के साथ द ज़ोया फ़ैक्टर  उन्हें नयी ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है।

उनकी ख़ूबसूरती, ख़ुशनुमा व्यक्तित्व और बॉय-नेक्स्ट-डोर अंदाज़ उन्हें निश्चित रूप से पूरे भारत में और भी फैन्स दिलायेगा।

 

सुरिया

Kind courtesy Suriya/Instagram

फोटोग्राफ: Suriya/Instagram के सौजन्य से

काफ़ी समय से बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ते आ रहे, सुरिया ने राम गोपाल वर्मा की रक्त चरित्र  में मिले मौके के साथ हिंदी सिनेमा में अपना हाथ आज़माया।

45 की उम्र पूरी कर चुके पुराने अभिनेता सुरिया ने हर जॉनर की फिल्में की हैं, लेकिन उनकी ऐक्शन फिल्मों ने ज़्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

प्रभास

Kind courtesy Prabhas/Instagram

फोटोग्राफ: Prabhas/Instagram के सौजन्य से

अपनी फिल्मों बाहुबली: द बेगिनिंग  और द कन्क्लूज़न  के साथ प्रभास बॉक्स ऑफ़िस के सारे रेकॉर्ड्स तोड़ कर भारत के सबसे बड़े सितारे बन गये।

उन्होंने अवतार  नामक अपने पीरियड ड्रामा से लोगों को प्रभावित किया और अब एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ अपनी ऐक्शन फिल्म साहो  में अपने दमदार आधुनिक लुक में प्रभास बेहद प्रभावशाली नज़र आ रहे हैं।

 

अखिल अक्किनेनी

Kind courtesy Akhil Akkineni/Instagram

फोटोग्राफ: Akhil Akkineni/Instagram के सौजन्य से

बस 25 साल की उम्र के अखिल अक्किनेनी दक्षिणी सिनेमा के सबसे युवा सितारों में एक हैं।

नागार्जुन और अमला के बेटे की अभी से ही बहुत बड़ी फ़ैन फॉलोइंग बन चुकी है।

 

आर माधवन

Kind courtesy R Madhavan/Instagram

फोटोग्राफ: R Madhavan/Instagram के सौजन्य से

पुराने, मंझे हुए अभिनेता माधवन आज-कल नयी पीढ़ी को अपनी कैन्डिड, बिना एडिट की हुई पिक्चर्स से प्रभावित कर रहे हैं।

माधवन कई तरह के रोल्स करते आये हैं और वेब सीरीज़ में भी अपने कदम रख चुके हैं -- ब्रीथ  में उनका किरदार बेहद शानदार था!

उन्हें आज भी अपनी पहचान को कायम रखना आता है।

 

विक्रम

Kind courtesy Vikram/Instagram

फोटोग्राफ: Vikram/Instagram के सौजन्य से

छैल-छबीले विक्रम ने अपने लंबे करियर में कई हिट्स दी हैं। और उनकी कामयाबी का सिलसिला अभी भी जारी है।

जोगिंदर टुटेजा